भाजपा को दहाई अंको में ही सिमटना पड़ेगा – सुशील आनंद शुक्ला

267
WhatsApp Image 2023 11 29 at 2.08.06 PM 919x500
WhatsApp Image 2023 11 29 at 2.08.06 PM 919x500

रायपुर  चुनाव परिणाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रहे है इस बीच कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला कहा की कांग्रेस प्रदेश में तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनाएगी वही भाजपा दहाई अंक भी पर नहीं कर पाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दो चरण की वोटिंग हो चुकी है। इस बीच राज्य की दोनों ही प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भाजपा को जीत दिलाने के लिए राज्य में पसीना बहाया है।

वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सांसद राहुल गांधी समेत कई पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने चुनावी सभा और रोड शो करके कांग्रेस नेताओं के लिए वोट माँगा। प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा करते हुए कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में तीन चौथाई सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी वही भाजपा को दहाई अंको में ही सिमटना पड़ेगा।

देश भर में डेस्टिनेशन शादियों को लेकर मंथन शुरू