भाजपा का रथ तैयार, 12 सितंबर को अमित शाह दंतेवाड़ा से करेंगे परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ

280
bjp rath
bjp rath

रायपुर। भाजपा की प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा के रथ अपने लक्ष्य पथ पर निकलने सज धज कर तैयार हैं। पहली रथ यात्रा का शुभारंभ देश के गृहमंत्री अमित शाह 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से करेंगे। जशपुर से आरंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को जशपुर में करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
cg chamber of commerce

महेश गागड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट, निकम्मीऔर क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रति जनता में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है।

उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा के रथ आकर्षक का केंद्र होंगे। दोनों यात्राओं के रथ आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। इस मंच पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था की गई है।

Prince Fitness Raipur
जनता की मांग के अनुरूप हो रहे विकास कार्य- विकास उपाध्याय