Breaking…..विधायक पुत्र सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत

58

बांगो थाना अंतर्गत पोड़ी उपरोडा ग्राम पंचायत तानाखार पेट्रोल पंप के पास रायल बस और कार मे जोरदार टक्कर होने से घटना स्थल पर ही विधायक पुत्र सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी। की बांगो सब स्टेशन के एई एवं मारवाही विधायक के पुत्र प्रवीण ध्रुव,बांगो सब स्टेशन के जेई कुशल कंवर एवं लाईन हेल्पर शंकर पोर्ते की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर बांगो पुलिस मौके पर पहुचकर शव को स्थानीय अस्पताल भेजा तो है। आपको बता दें कि कटघोरा अंबिकापुर मार्ग में आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। वाहनों की गति पर कोई नियंत्रण नही है। जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही है। अधिकतर दुर्घटनाएं रोड में बैठे जानवरों के कारण होती है। अक्सर सड़क में मवेशियों झुंड में बैठे रहते हैं। सरकार का रोका छेका अभियान जमीनी स्तर पर फेल नजर आ रही है।
मवेशी सड़को में ही नजर आते है। कोई अधिकारी इस योजना की सुध लेते नजर नही आ रहा है। जिस सड़को में मवेशियों के जमावड़ा हो रहा है। उस सड़क से अधिकारी रोजाना आनाजाना करते हैं। इसके बावजूद कोई ठोस कदम नही उठा रहे । सरकार का रोका छेका अभियान कागजों में सिमट कर रह गया है।
बहर हाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। कि आखिर दुर्घटना का कारण क्या है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
धान खरीदी शुरू होने से किसानों में नजर आया खास उत्साह