LIVE UPDATE

सुहेला क़े तहसील कार्यालय और सिमगा क़े जनपद कार्यालय में बनेगा प्रतीक्षालय,कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने की घोषणा

बलौदाबाज़ार। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने सुहेला तहसील कार्यालय भवन के शुभारंभ के अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।उन्होंने सुहेला क़े नवीन तहसील कार्यालय में किसान प्रतीक्षालय हेतु 10 लाख एवं जनपद पंचायत कार्यालय सिमगा में सरपंच प्रतीक्षालय निर्माण हेतु 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही तहसील कार्यालय सुहेला क़े चारों तरफ़ सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री वाल निर्माण की घोषणा की।

श्री वर्मा ने कहा कि तहसील कार्यालय और जनपद कार्यालय में लोगों की आवाजाही बनी रहती है।दोनों ही कार्यालयों में सरपंच ,पंच,किसान भाई और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही और आम नागरिक जब दूरस्थ गाँव से आयें तो उनके लिए आराम से बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए इसलिए प्रतीक्षालय का निर्माण ज़रूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles