LIVE UPDATE

CG : ध्यान दें! 19 मई से दुर्ग-रायपुर मार्ग पर रहेगा यातायात प्रभावित, वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग

CG : रायपुर। खारून नदी ब्रिज (दुर्ग से रायपुर की ओर आने वाली) का मरम्मत कार्य दिनांक 19.05.2025 से लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। ब्रिज मरम्मत कार्य निम्न समय सारणी अनुसार किया जायेगा।

ब्रिज मरम्मत कार्य जिसमें दिनांक 19.05.2025 से 30.05.2025 तक ब्रिज के नीचे के बेरिंग को चेंज करने का कार्य किया जायेगा। जिसके लिए प्रति रात्रि 02 घण्टे (रात्रि 02 बजे से 04 बजे तक ) दुर्ग से रायपुर आने वाला ब्रिज पूर्णतः बंद रहा करेगा।

दिनांक 01.06.2025 से 20.06.2025 तक 24 घण्टे ब्रिज के ऊपर एक्सपान्सन ज्वाइंट चेंज (डामर उखाड़ कर) बी.सी. वर्क एवं रेलिंग बदलने का कार्य किया जायेगा। उक्त कार्य के लिए दिनांक 01 जून से 20 जून तक दुर्ग से रायपुर आने वाला ट्रेफिक बाधित रहेगा। यातायात के वैकल्पिक संचालन के लिए बमरम्मत कार्य वाले ब्रिज को डिवाइडर लगाकर दो भागो/लेन में बांटा जायेगा।एक लेन में मरम्मत कार्य चलेगा और डिवाइडर के दूसरी ओर सिंगल लेन में ट्रैफिक चलता रहेगा।

उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से ही यातायात का अत्यधिक दबाव है, जो कि मरम्मत कार्य के दौरान मार्ग की चौड़ाई सिंगल लेन होने के कारण ब्रिज से लेकर कुम्हारी तक जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है, अता: उक्त ब्रिज मरम्मत के दौरान दुर्ग से रायपुर जाने वाले यात्री/आगंतुक वैकल्पिक मार्ग के तौर पर निम्नानुसार मार्ग का उपयोग कर सकते हैः-
01. भिलाई सेक्टर एरिया से उतई-सेलूद-दौर-घुघुवा-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर रायपुर
02. पुरानी भिलाई चौक (सिरसा गेट)-ग्राम सिरसा-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर-रायपुर*
03. रायल खालसा-ग्राम उरला-परसदा-अमलेश्वर-रायपुर

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles