CG Breaking : छत्तीसगढ़ के 2.8 लाख अनियमित कर्मचारी BJP को देंगे समर्थन

99
CG Breaking : छत्तीसगढ़ के 2.8 लाख अनियमित कर्मचारी BJP को देंगे समर्थन
CG Breaking : छत्तीसगढ़ के 2.8 लाख अनियमित कर्मचारी BJP को देंगे समर्थन
CG Breaking : छत्तीसगढ़ के 2.8 लाख अनियमित कर्मचारी BJP को देंगे समर्थन

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने बुधवार को प्रदेश के 2.8 लाख अनियमित कर्मचारियों और उनके परिवारों का समर्थन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देने का ऐलान किया।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिख कर  कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने 100 दिन के भीतर मंत्रिमंडल गठन के बाद ही अनियमित कर्मचारियों के लिए नीति बना दी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गढ़पाले ने कहा कि इससे प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले महासंघ ने प्रदेश के सभी अनियमित, प्लेसमेंट, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, मानदेय, जांबदर, अशकालिक, श्रमिक दर, ठेका, छटनी कर्मचारी अधिकारी साथियों और उनके परिवारों को भाजपा को समर्थन देने के लिए पत्र जारी किया था।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भी महासंघ प्रदेश के 2.8 लाख अनियमित कर्मचारी और उनके परिवारों का पूर्ण समर्थन भाजपा को देगा।

CG Board Exam Result Date : 10वीं, 12वीं के रिजल्ट इस तारीख तक हो सकते हैं घोषित

इस पत्र में क्या लिखा है?

पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था। सरकार ने 100 दिन के भीतर मंत्रिमंडल गठन के बाद ही अनियमित कर्मचारियों के लिए नीति बना दी थी। पत्र में यह भी कहा गया है कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले महासंघ ने प्रदेश के सभी अनियमित, प्लेसमेंट, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, मानदेय, जांबदर, अशकालिक, श्रमिक दर, ठेका, छटनी कर्मचारी अधिकारी साथियों और उनके परिवारों को भाजपा को समर्थन देने के लिए पत्र जारी किया था। पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भी महासंघ प्रदेश के 2.8 लाख अनियमित कर्मचारी और उनके परिवारों का पूर्ण समर्थन भाजपा को देगा।

छत्तीसगढ़ के 2.8 लाख अनियमित कर्मचारी BJP को देंगे समर्थन
छत्तीसगढ़ के 2.8 लाख अनियमित कर्मचारी BJP को देंगे समर्थन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया अनियमित कर्मचारियों का आभार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है। आज छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के 2,80,000 अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों ने भाजपा को अपना वोट देने के संबंध में समर्थन पत्र दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  की गारंटी एवं विष्णु सरकार के सुशासन पर अपना विश्वास जताने वाले अनियमित कर्मचारियों का आभार। निश्चित ही भाजपा ही देशवासियों की चिंता कर हर वर्ग को न्याय देने का काम करती है और करती रहेगी।
IMG 20240420 WA0009
CG NEWS : नव वर्ष के पहले दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने ग्रहण किया कार्यभार