CG ब्रेकिंग: तीन नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, जाने किसको मिला कौन सा मंत्रालय, देखिए लिस्ट किस मंत्री के पास कौनसा विभाग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने श्री गजेन्द्र यादव, श्री राजेश अग्रवाल और श्री गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें –साय मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा पर विभागों का बंटवारा किया गया, जिसकी सूची जारी कर दी गई है।

नए मंत्रियों को मिले ये विभाग:

श्री गजेन्द्र यादव: उन्हें स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री गुरू खुशवंत साहेब: उन्हें कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है।

श्री राजेश अग्रवाल: उन्हें पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार दिया गया है।

राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप-मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य, विधायकगण और मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन समेत कई वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। इस विस्तार के साथ ही साय सरकार में मंत्रियों की संख्या पूरी हो गई है।

देखें लिस्ट

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles