CG BREAKING : नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या

523
CG BREAKING : नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या
CG BREAKING : नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या

नारायणपुर। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी है। मृतक का नाम रतन दुबे था और भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य के पद पर थे। घटना कौशलनार क्षेत्र की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानकारी मुताबिक, भाजपा नेता रतन दुबे शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए कौशलनार निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने हत्या कर दी। फिलहाल हत्या का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
रतन दुबे की हत्या पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर विधानसभा के संयोजक व ज़िला उपाध्यक्ष रतन दुबे की प्रचार के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्ममता से की गयी हत्या से मैं बेहद व्यथित हूँ। इस कायरत्तापूर्ण घटना की समूची पार्टी निंदा करती है।

मालूम हो कि 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के मोहल्ला मानपुर में घर घुसकर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक बीजेपी नेता का नाम बिरझू तारम था। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव की थी।
बता दें, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण में मतदान है और प्रदेश में आचार संहिता भी लागू है। इस तरह की घटना ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

अब नहीं तय करना होगा 16 किमी का पहाड़ी रास्ता, गांव के नजदीक ही मिलेगा राशन