LIVE UPDATE

CG Crime : नौकरी लगाने के नाम पर युवतियों से ठगी

CG Crime : दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवतियों से लाखों की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी बोरसी स्थित कदम प्लाजा में एक प्राइवेट कंपनी का फर्जी दफ्तर खोलकर युवतियों को अपना निशाना बनाते थे।

 

ये भी पढ़ें –रायपुर हत्या का खुलासा: शराब के नशे में मामूली विवाद पर हत्या, रॉड से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; 2 आरोपी गिरफ्तार

 

पद्मनाभपुर थाना पुलिस के अनुसार, एक पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान अप्रैल महीने में उसे अपनी सहेली से पता चला कि बोरसी के कदम प्लाजा में ‘गुडवे इंडियन फैशन प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी में भर्तियां हो रही हैं।

जब पीड़िता और उसकी सहेलियां 9 अप्रैल को कंपनी के दफ्तर पहुंचीं, तो वहां उनकी मुलाकात ब्रांच मैनेजर सत्यम पटेल, साहिल कश्यप और रामभरोष साहू से हुई। आरोपियों ने पहले ट्रेनिंग और रजिस्ट्रेशन के नाम पर सभी युवतियों से तीन-तीन हजार रुपये लिए। इसके बाद कंपनी की ड्रेस, आईडी कार्ड और इंश्योरेंस के नाम पर हर किसी से 46-46 हजार रुपये और जमा करा लिए।

पैसे देने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो युवतियों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:
रामभरोष साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी – जिला कवर्धा (छ.ग.)
सत्यम पटेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी – जिला जबलपुर (म.प्र.)
साहिल कश्यप, उम्र 25 वर्ष, निवासी – ग्राम सेलर, बिलासपुर

 

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles