CG NEWS – विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगें शपथ, रायपुर के साइंस काँलेज मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह.

329
विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगें शपथ, रायपुर के साइंस काँलेज मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह.
विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगें शपथ, रायपुर के साइंस काँलेज मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह.

रायपुर | छत्तीसगढ़ में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आज विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. जिसकी तैयारियाँ पूरी हो गई है. आज रायपुर के साइंस काँलेज मैदान में विष्णुदेव साय शपथ लेंगें. साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ लेंगे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शपथ लेने से पूर्व विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ के मंदिर में जाकर दर्शन पूजा अर्जना किए. वहीं अवंती विहार में एटीएम चौक स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और जयस्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह को प्रतिमा में माल्यार्पण किये.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भी रायपुर पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे.शपथ ग्रहण समारोह साइंस कालेज मैदान में दोपहर दो बजे है. जिसमें ख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री और 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे.

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

IMG 20240420 WA0009
सड़क किनारे मिली महिला की अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी