LIVE UPDATE

CG School Time : प्रदेश में स्कूलों का समय बदला, 17 जून से सुबह 7 से 11 बजे तक ही लगेंगे स्कूल

CG School Time : तेज़ गर्मी के चलते 17 से 21 जून तक स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक ही लगेंगे, 23 जून से सामान्य समय पर संचालन

CG School Time : रायपुर, 16 जून 2025। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में जारी भीषण गर्मी को देखते हुए एक अहम निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों का संचालन 17 जून 2025 से 21 जून 2025 तक केवल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही किया जाएगा। यह फैसला विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ये भी पढ़ें-CG Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भांडाफोड़

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 16 जून से नया शिक्षा सत्र 2025-26 प्रारंभ हो चुका है, लेकिन गर्म मौसम को देखते हुए कक्षाएं सीमित समय के लिए संचालित होंगी।

जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि 23 जून 2025 से प्रदेश के सभी स्कूल सामान्य समयानुसार पुनः संचालित होंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से एक राहत भरा कदम माना जा रहा है।

देखें आदेश –

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles