छत्तीसगढ़ के व्यापार का बदलता चेहरा CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 बना नवाचार, अवसरों व बचत का महामंच



रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी तथा श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित देश के प्रतिष्ठित व्यापारिक आयोजनों में शामिल CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 छत्तीसगढ़ के व्यापारिक परिदृश्य को नई दिशा देता हुआ अपने समापन की ओर अग्रसर है। तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल नवाचार और स्वदेशी सोच के प्रभावशाली संगम ने इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर का व्यापार एवं इनोवेशन हब बना दिया है।
एक्सपो के आज के कार्यक्रम में चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा; आकाश तिवारी, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम रायपुर; प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर, नगर निगम रायपुर एवं राजेंद्र जग्गी, प्रदेश अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने एक्सपो परिसर का भ्रमण कर देशभर से आए व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों एवं युवा उद्यमियों से संवाद किया।
चरणदास महंत का वक्तव्य
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की सराहना करते हुए कहा कि यह एक्सपो छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के लिए अनुपम, अद्भुत और अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय व्यापारियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें तकनीक, नवाचार और नए व्यापारिक अवसरों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
अतिथियों ने सराहा आयोजन
अन्य अतिथियों ने भी एक्सपो की भव्यता, सुव्यवस्थित स्टॉल्स, विविध ब्रांड्स की भागीदारी एवं तकनीक-आधारित प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन डैडम्, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादों को मजबूती प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ के व्यापारिक पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बना रहा है।
AI और तकनीक से सशक्त होता व्यापार
एक्सपो में ।प् आधारित व्यापार समाधान, स्मार्ट रिटेल टेक्नोलॉजी, डिजिटल पेमेंट सिस्टम, ई-कॉमर्स टूल्स, डेटा एनालिटिक्स, ऑटोमेशन, ग्रीन टेक्नोलॉजी एवं इंडस्ट्री 4.0 से जुड़े नवाचारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जा रहा है। ।प् -स्टार्टअप्स, टेक-सक्षम डैडम्, फूड-टेक, एग्री-टेक, फिन-टेक, लॉजिस्टिक्स एवं औद्योगिक उत्पादों की
व्यापक भागीदारी ने इसे राष्ट्रीय स्तर का बिज़नेस एवं इनोवेशन प्लेटफॉर्म बना दिया है।
CAIT पदाधिकारियों ने बताया कि यह एक्सपो केवल एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के लक्ष्य को साकार करने हेतु डिजिटल, तकनीकी और नवाचार-आधारित आर्थिक मॉडल की मजबूत नींव है।
24 फरवरी को होगा भव्य समापन समारोह
उल्लेखनीय है कि 20 से 24 फरवरी 2026 तक चलने वाले ब्।प्ज् नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का भव्य समापन समारोह 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
समापन समारोह की अध्यक्षता सुनील सिंघी, चेयरमेन- राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार
द्वारा की जाएगी।
CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 अब तकनीक, AI नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की सोच को साकार करता हुआ एक ऐतिहासिक, दूरगामी एवं परिवर्तनकारी राष्ट्रीय व्यापारिक महाआयोजन के रूप में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर चुका है, जो छत्तीसगढ़ के व्यापारिक भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।








