LIVE UPDATE

3 जून से शुरू होगा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग-3, दर्शकों को मिलेंगे शानदार इनाम, बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय देंगी प्रस्तुति

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तीसरे संस्करण का आयोजन 3 जून से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 3 जून को रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच रात 9 बजे खेला जाएगा।

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी प्रस्तुति देंगी। मैच से पहले शाम 7:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

सीसीपीएल-3 में इस बार दर्शकों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है। उद्घाटन और फाइनल मुकाबले में दर्शकों को एक दोपहिया वाहन सहित नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। वहीं 4 जून से 12 जून तक होने वाले लीग मुकाबलों में प्रतिदिन 10-10 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए टिकट ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होंगे। आयोजकों के अनुसार दर्शक टिकट पर दिए गए कूपन के जरिए लकी ड्रॉ में हिस्सा लेकर पुरस्कार जीत सकेंगे। टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles