कलेक्टर ने एस्मा एक्ट के तहत हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया नोटिस

132
Breaking news 2
Breaking news 2

मनेंद्रगढ़। कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा द्वारा छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ इन सर्विस डॉक्टर एसोसिएशन (ब्प्क्।) संघ द्वारा 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल में गए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को एस्मा एक्ट के अंतर्गत तत्काल हड़ताल समाप्त कर अपनी सेवाएं देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
cg chamber of commerce

स्वास्थ्य कर्मचारी सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं एवं उनके कार्य क्षेत्र में अनुपस्थिति के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्यगत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उपरोक्त  हड़ताल में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता इत्यादि लोग सम्मिलित हैं। एस्मा एक्ट के तहत जारी नोटिस के बावजूद यदि अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन नहीं करते हैं तो भविष्य में होने वाली किसी भी प्रकार की कार्यवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Prince Fitness Raipur
कट्टा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार