राहुल गांधी के विमान को उतरने की अनुमति नही देने पर, कांग्रेस ने लगाया आरोप

123
विमान की लैंडिंग
विमान की लैंडिंग
kabaadi chacha

कोच्चि: नेता राहुल गांधी के विमान को रक्षा मंत्रालय ने कोच्चि स्थित नेवी के एयरपोर्ट पर नहीं उतरने दिया। इस वजह से कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इसके लिए परमिशन मांगी गई थी, लेकिन डिफेंस मिनिस्ट्री ने इनकार कर दिया। एर्नाकुलम जिले के कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद शियास ने आरोप लगाया है कि डिफेंस मंत्रालय से पहले इसके लिए परमिशन दी गई थी, लेकिन बाद में वापस ले लिया गया। राहुल गांधी कन्नूर से कोच्चि आ रहे थे और उनके विमान की लैंडिंग यहां नेवी एयरपोर्ट पर होनी थी। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि नेवी स्टेशन पर प्राइवेट जेट उतारने की परमिशन रक्षा मंत्रालय से मिल गई थी। हालंकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष फिलहाल केरल के दौरे पर हैं और शुक्रवार को वह कोच्चि में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं। कांग्रेस के आरोपों पर अभी रक्षा मंत्रालय या फिर भाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इस बीच राहुल गांधी ने कोच्चि में एक कार्यक्रम में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी पर बिना नाम लिए निशाना साधा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
आयोग ने बेटी को सम्पत्ति में हक दिलाया -11 लाख 60 हजार रुपये के साथ 5 तोला सोना अनावेदक ने दिया