LIVE UPDATE

रायपुर ब्रेकिंग : डायल 112 में तैनात आरक्षक निलंबित

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले एक आरक्षक पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता ने डायल-112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा (क्रमांक 1250) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 की रात लगभग 11 बजे सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक की दुर्घटना की सूचना मिलने के बावजूद आरक्षक संदीप शर्मा घटनास्थल पर विलंब से पहुंचे। साथ ही मौके पर उनके आचरण को भी अनुचित पाया गया।

इसी को गंभीर कदाचार मानते हुए पुलिस उपायुक्त ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र रायपुर संबद्ध करने के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

आदेश में थाना प्रभारी देवेंद्र नगर को पूरे मामले की प्राथमिक जांच कर 7 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देखें आदेश

Related Articles