जिला बीएमएस रायपुर ने गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया



रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यालय चंगोराभाटा में जिला ईकाई द्वारा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, प्रदेश वित्त सचिव ओ पी पाल द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किय गया। ओ पी पाल ने अपने उद्बोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दिया और पूरे प्रदेश के श्रमिक जगत को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए भारतीय मजदूर संघ द्वारा मजदूर हित में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया ।
कार्यक्रम में जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे , जिला कोषाध्यक्ष पवन ओगले , सह मंत्री नागेंद्र सिंह प्रचार मंत्री अचिंत बाराई , कार्यसमिति सदस्य राजा तिवारी के अलावा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी चेलक , बी आर रावत , एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।









