LIVE UPDATE

सर्व आदिवासी समाज के जिला प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राय से की सौजन्य भेंट

लखन हरवानी : बलौदाबाजार। शहीद वीर नारायण सिंह जी की जन्म एवं कर्मभूमि बलौदाबाजार में सर्व आदिवासी समाज, जिला इकाई बलौदाबाजार के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय से सौजन्य भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
प्रतिनिधिमंडल ने श्री राय के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए जिले में कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं जनसहभागिता को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष भानु ध्रुव, जिला सहसचिव दशरथ ध्रुव, सर्व आदिवासी युवा प्रभाग के जिलाध्यक्ष संतोष ध्रुव, ब्लॉक उपाध्यक्ष (बलौदाबाजार) कैलाश ध्रुव, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक पलारी के युवा संरक्षक कृष्णा ध्रुव, सिंघा ध्रुवा सेवा समिति के अध्यक्ष मंगतू जगत, समाजसेवी श्यामबाबू ध्रुव, संतोष ध्रुव एवं चंद्रेश ध्रुव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Related Articles