भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री सैय्यद रज़ा ने समस्त प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश मंत्री श्री सैयद रज़ा ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा, “दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। यह हमें सिखाता है कि सत्य और सद्भावना का मार्ग ही जीवन को सार्थक बनाता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह त्योहार हर घर-आंगन को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियों से रोशन कर दे।”

श्री रज़ा ने कहा, “हमारे प्रदेश में हर त्योहार को सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर मनाते हैं, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

श्री रज़ा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को दोहराते हुए प्रदेश के हर नागरिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles