LIVE UPDATE

Gariyaband News : जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक ने उठाई जल संकट की गंभीर समस्या, एनीकट के द्वार खोलने की मांग

Gariyaband News : गरियाबंद। गरियाबंद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 के जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक ने क्षेत्र में बढ़ते जल संकट को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने जिलाधीश को पत्र लिखकर पैरी नदी के एनीकट के द्वार खोलने की मांग की है, जिससे जल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत चौबेबांधा और आसपास के गांवों को राहत मिल सके।

इंद्रजीत महाडिक ने कहा कि एनीकट का निर्माण जल संरक्षण और जल आपूर्ति के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन वर्तमान में इसमें पानी की भारी कमी है। गर्मी के मौसम में यह संकट और भी गहरा गया है, जिससे पेयजल और निस्तारी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जल छोड़े जाने से एनीकट भर सकेगा, जिससे जल स्तर बढ़ेगा और त्रिवेणी संगम समेत कई क्षेत्रों में राहत मिलेगी।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *