कैट के नए प्रदेश कार्यालय में हुआ हवन पूजन

नया कार्यालय सिर्फ भवन नहीं, छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों की एकता, संघर्ष और सफलता का प्रतीक - कैट

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ चैप्टर का नया कार्यालय आज पंडरी बस स्टैंड, पगरिया कॉम्प्लेक्स, रोटरी क्लब स्थित नवीन परिसर में हवन-पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ साज सज्जा के बाद शीघ्र ही कार्यालय शिफ्ट होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने नए कार्यालय के उज्ज्वल भविष्य और संगठन की निरंतर प्रगति की मंगलकामनाएँ दीं।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी ने कहा कि “नया कार्यालय केवल ईंट और पत्थरों का भवन नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों की एकता, संघर्ष और सफलता का प्रतीक है। यह परिसर व्यापारी समाज के लिए मार्गदर्शन, सहयोग और सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। यहां से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, नीतिगत चर्चाएँ और सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु ठोस पहलें की जाएंगी। यह कार्यालय सिर्फ स्थान नहीं, बल्कि व्यापारियों के लिए ‘सशक्तिकरण का केंद्र’ होगा, जहां से व्यापारी वर्ग की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी।”

हवन-पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन सामूहिक शुभकामनाओं एवं नए संकल्पों के साथ हुआ।

हवन-पूजन में कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट एवं उद्योग कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, कैलाष खेमानी, अवनीत सिंह, राकेष ओचवानी, कन्हैया गुप्ता, राम मंधान, शंकर बजाज, श्रीमती मधु अरोरा, श्रीमती प्रेरणा भट्ट, रतनदीप सिंह, विजय पटेल, नागेन्द्र तिवारी, विजय जैन, सतीष श्रीवास्तव, मोहन वर्ल्यानी, राजेन्द्र खटवानी, विक्रांत राठौर, शैलेन्द्र शुक्ला रौनक पटेल, अमित गुप्ता, तजिंदर सिंह, सर्वेश दौलतानी, गिरीश पटेल, बीएस परिहार, मितेष पटेल, लोकेश सोढ़ा, त्रिलोचन साहू, रोहित पटेल आदि।

Advertisement

Related Articles