अहिवारा में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का ऐतिहासिक स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

अहिवारा। गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार: कैबिनेट शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का अहिवारा आगमन ऐतिहासिक बन गया। नगर में उनके स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। बस स्टैंड से लेकर नगर पालिका तक हर जगह फूल-मालाओं और जयघोष से माहौल गूंज उठा।

मुख्य स्वागत समारोह बस स्टैंड में आयोजित हुआ, जहाँ विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकारिणी सदस्य और सैकड़ों कार्यकर्ता मंचासीन रहे। मंत्री के सम्मान में राउत नाचा सहित विभिन्न लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

शहर के स्वामी आत्मानंद स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल व शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी मंत्री का जोरदार स्वागत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष रंग भरे।

नगर पालिका परिषद अहिवारा की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण व कर्मचारियों ने जन्मदिन पार्क के पास भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कुशल द्वारा जेसीबी से फूलों की बारिश कराई गई। वहीं चंचल पेट्रोल पंप पर भी नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से मंत्री का अभिनंदन किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री का यह प्रवास क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इससे शिक्षा और विकास के नए द्वार खुलेंगे। कार्यक्रम में दुर्ग जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles