मोदी के गारंटी से प्रभावित होकर ग्राम पवनी के सरपंच एवं पूर्व जनपद सदस्य ने थामा भाजपा का दामन

67
मोदी के गारंटी से प्रभावित होकर ग्राम पवनी के सरपंच एवं पूर्व जनपद सदस्य ने थामा भाजपा का दामन

धरसींवा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह ठाकुर , प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा अशोक सिन्हा एवं सूरज टंडन के नेतृत्व में धरसींवा विधान सभा के लगभग 200 महिलाओं के साथ ग्राम पवनी के सरपंच एवं पूर्व जनपद सदस्य प्रभा साहू ने भाजपा प्रवेश किया। रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद प्रत्यासी बृजमोहन अग्रवाल ने उनको भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया। बृजमोहन अग्रवाल ने कहां की भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए सभी साथियों का मैं स्वागत करता हूं। आपने अच्छा किया भाजपा में आ गए। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा में पार्टी में लोकतंत्र है। कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते है। बगिया का एक छोटा सा कार्यकर्ता विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री के पद पर है, तो यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Salman Khan News : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली सलमान खान के घर पर फ़ायरिंग की जिम्मेदारी, लॉरेंस के भाई ने सोशल मिडिया में पोस्ट कर कहा सिर्फ ट्रेलर था इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेगी

वही अशोक सिन्हा ने कहा की नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता है, सबसे अधिक लोकप्रिय है। मोदी जी के कारण भारत पूरे विश्व देश का डंका बज रहा है।मोदी ने नेतृत्व में देश में सबका विकास हो रहा है हर तरफ खुशहाली है। पिछले 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से बहुत दुखी रही। जनता ने प्रचंड मतो से भाजपा को सेवा का अवसर दिया है और आते ही हम लोगो ने कुछ महीना के अंदर ही मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास, 2 साल बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना, राम लला के दर्शन की योजना, पीएससी घोटाले कि सीबीआई जांच, 3100 रु में 21 क्विंटल धान की खरीदी ये सभी निर्णय केवल 2 महीने में ले लिए गए है।

IMG 20240420 WA0009
भूपेश सरकार के कृत्यों ने नादिरशाह और तुगलक की याद दिला दी:अरुण साव