अयोध्या के लिए इंडिगो ने शुरू की नई फ्लाइट सर्विस

275

इंडिगो एयरलाइन ने अयोध्या से अहमदाबाद के लिए कॉमर्शियल फ्लाइट सर्विस शुरू की है। एयरलाइन के इस नए रूट को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाई है। बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले इंडिगो की यह दूसरी फ्लाइट सर्विस है। इंडिगो की दिल्ली-अयोध्या रूट की सर्विस पहले ही शुरू हो चुकी है। वहीं, 15 जनवरी से मुंबई-अयोध्या रूट की फ्लाइट शुरू करने की योजना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सप्ताह में 3 दिन की फ्लाइट
इंडिगो की अहमदाबाद-अयोध्या रूट की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन- मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 6375 अहमदाबाद से सुबह 9:10 बजे उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट की अयोध्या में पहुंचने की टाइमिंग सुबह 11:00 बजे है। इसी तरह, इंडिगो की फ्लाइट 6E 112 अयोध्या से सुबह 11:30 बजे उड़ान भरेगी और अहमदाबाद में दोपहर 13:40 पहुंच जाएगी।

कितनी है कीमत 
इंडिगो की वेबसाइट पर 13 जनवरी यानी शनिवार के लिए अयोध्या से अहमदाबाद रूट का किराया ₹4276 रुपये है। वहीं, अहमदाबाद से अयोध्या रूट का किराया 7199 रुपये दिखा रहा है। बता दें कि दिन और सामान या अन्य वजह से किराए में उतार-चढ़ाव संभव है। टिकट कीमत और बुकिंग के बारे में जानकारी के लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

22 जनवरी को अयोध्या में 100 चार्टर्ड फ्लाइट
22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन अयोध्या एयरपोर्ट पर 100 चार्टर्ड फ्लाइट्स के उतरने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी दी है। बता दें कि 30 दिसंबर को अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। एयरपोर्ट शुरू होने पर इंडिगो ने 6 जनवरी से दिल्ली से अयोध्या के लिए फ्लाइट सर्विस शुरू की थी।

IMG 20240420 WA0009
चेहरे पर बढ़ी चर्बी को दूर करने के लिए रोजाना 10 मिनट करें फेशियल योगा, बढ़ेगा नेचुरल ग्लो