Kasdol News : साइकिल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले विजय कुमार ध्रुव, कसडोल में हुआ स्वागत



चंदन जायसवाल : कसडोल। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम सराईटार निवासी युवक विजय कुमार ध्रुव साइकिल से भगवान केदारनाथ की यात्रा पर निकल पड़े हैं। विजय कुमार ध्रुव 21 मई को अपने घर से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए और शुक्रवार दोपहर कसडोल पहुंचे। कसडोल पहुंचने पर उनकी मुलाकात कसडोल श्रमजीवी पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष विजय साहू एवं मीडिया प्रभारी हेमंत बघेल से हुई।
बातचीत के दौरान विजय कुमार ध्रुव ने बताया कि वे लंबे समय से भगवान केदारनाथ के दर्शन करने की इच्छा रखते थे, जिसके बाद उन्होंने साइकिल से यात्रा करने का निर्णय लिया। भीषण गर्मी के बीच साइकिल से कठिन यात्रा पर निकले युवक के जज्बे को देखकर पत्रकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पत्रकारों ने यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की जरूरत या आर्थिक सहायता की आवश्यकता होने पर मदद का भरोसा भी दिलाया। पत्रकारों द्वारा युवक को नाश्ता, पानी और भोजन कराने की बात कही गई, जिस पर विजय कुमार ध्रुव ने नाश्ता ग्रहण कर अपनी मंजिल भगवान केदारनाथ मंदिरके दर्शन के लिए आगे रवाना हो गए।गायत्री चौक कसडोल में आसपास मौजूद लोगों ने भी विजय कुमार ध्रुव का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनकी यात्रा को सफल एवं मंगलमय होने की कामना की।











