(चंदन जायसवाल, संवाददाता – कसडोल)
कसडोल। छत्तीसगढ़ के कसडोल के ग्राम पंचायत पीसीद में भाजपा मण्डल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें बुथ अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव के बारे में चर्चा की।

इस बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा महिला मोर्चा लक्ष्मी साहु मुख्य रूप से उपस्थित रही इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत मोतीपुर में लोगों से मुलाकात की और बुथ अध्यक्ष एवं महिला स्व सहायता समूह की बहनों को तीज त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी।
