पश्चिम विधानसभा से लवकुश पाण्डेय भाजपा से चुनाव लड़ सकते हैं?

80
पाण्डेय
पाण्डेय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव से पहले टिकट को लेकर सभी पार्टियों में उम्मीदवारों के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई है। राजनीति गलियारों से खबर मिल रही है कि रायपुर जिले के पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा लवकुश पाण्डेय को टिकट दे सकती है। अभी वर्तमान में पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस के विधायक विकास उपाध्याय है। ऐसे में भाजपा विकास उपाध्याय को टक्कर देने के लिए एक सटीक प्रतिद्वंद्वी की तलाश कर रही है, तो लवकुश पाण्डेय एक सही विकल्प हो सकते है। लवकुश पाण्डेय के चुनाव लड़ने की खबर फैलने से राजनीति गलियारों में हलचल मच गई है। रायपुर पश्चिम विधानसभा में लवकुश पाण्डेय एक जाना माना नाम है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
cg chamber of commerce

लवकुश पाण्डेय ब्राम्हण समाज प्रदेश अध्यक्ष है इसके साथ सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली राष्ट्रीय स्तर के संगठनों का नेतृत्व भी कर रहे हैं। लवकुश पाण्डेय के द्वारा हिंदुत्व की सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मुहिम चलाई गई है। जिसमे समय-समय पर असंख्य शिवलिंग निर्माण और विशाल भंडारे का आयोजन, दीपावली के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर कुम्हारों से मिट्टी के दिए खरीद कर आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दिया वितरण किया जाता है।
ऐसी बहुत सी खास बातें जो उन्हें टिकट की प्रबल दावेदार बनाती है।

लवकुश के बारे में अक्सर एक बात कही और सुनी जाती है की, वे अपने से जुड़े हर व्यक्ति के सुख – दुख में साथ खड़े रहते हैं। जनसेवा भाव, कुशाग्र बुद्धि उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Prince Fitness Raipur
जीएसटी कमेटी और डीएमएफ कमेटी के निर्णय से स्पष्ट मोदी सरकार का चरित्र अलोकतांत्रिक -कांग्रेस