पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कसडोल में बच्चों की भर्ती हेतु 14 मई को निकाली जाएगी लॉटरी



चंदन जायसवाल : कसडोल। नगर पंचायत कसडोल में संचालित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक रिक्त सीटों में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित दिनांक 09/05/2026 तक किया गया था। इस भर्ती को लॉटरी के माध्यम से किया जावेगा। इस संबंध में पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य श्री बिशेराम मंडलेश्वर ने बताया कि छग शासन के निर्देशानुसार सभी रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था।
जिसमें कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के छात्र छात्राओं की भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ सभी अभिभावकों की उपस्थिति में लॉटरी निकाली जावेगी।जिसमें कक्षा पहली में कुल निर्धारित 50 सीट है। इसी तरह से अन्य कक्षाओं की रिक्त सीटों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल में प्रदर्शित किया गया है। लॉटरी दिनांक 14/05/2026 दिन गुरुवार को समय – सुबह 9.00 बजे से 12.00 बजे पीएमश्री स्कूल कसडोल के ऑडिटोरियम हॉल में किया जाएगा। अतः सभी अभिभावकों की सादर आमंत्रित किया जा रहा है आप सभी की अनिवार्य रूप से उपस्थित होवे।











