यादव समाज का महासम्मेल सम्पन्न हुआ, 13 जोड़ो का आदर्श विवाह परिचय सम्मेलन के लिए समाज ने दिया मंच



रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन, आदर्श विवाह, प्रतिभावान छात्र-छात्रा के सम्मान एवं संस्कृति कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 09 बजे तक हुआ। महानगर ईकाइ, जिला और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय यादव महासम्मेलन में 471 युवती 216 युवक एवं 13 जोड़ो का आदर्श विवाह, 23 छात्र-छात्रो, 09 यादव समाज के बुर्जुगों का सम्मान शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
आदर्श विवाह जोड़ो को समाज द्वारा घरेलू उपयोग में आने वाले समाग्री आशीर्वाद स्वरूप भेट किया गया। जिसमे समाज के लोग सपरिवार शामिल होकर साक्षी बनने के लिए राज्य से अलग-अलग शहरो गाँव ब्लाक परिक्षेत्र एवं जिलों से उपस्थित हुए समाज के प्रदेश सचिव एवं शहर जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल यादव ने बताया कि महादेवघाट रायपुरा रायपुर स्थित सामाजिक भवन में एक तरफ जहां विवाह की रस्में निभाई जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ विवाह योग्य युक्क-युवतियों के द्वारा परिचय दिया जा रहा था। इस अवसर पर सामाजिक सम्मेलन प्रभाव समाजिक विभूतिया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान सहित संस्कृति आयोजन की शृंखला भी सजाई गई। यादव ने बताया कि इस वर्ष समाज द्वारा 21 जोड़ो का आदर्श विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया।
इस कड़ी मे सभी जोड़ो का विवाह खर्च समाज द्वारा वहन किया गया। इस साल आयोजन को सफल बनाने के लिए इसे दो अलग-अलग सत्र में विभाजित किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि माननीय श्री राम कुमार यादव, विधायक चन्दपुर, अध्यक्षता माननीय श्री जगनीक यादव, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, विशेष अतिथि माननीय श्री नवीन मार्कण्डेय, पूर्व विधायक एवं महामंत्री भा.ज.पा. माननीय श्री अशोक बजाज जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, माननीय श्री संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति आयोग एवं द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि माननीय श्री द्वारिका यादव जी, विधायक खल्लारी विधानसभा, अध्यक्षता माननीय श्री जगनीक यादव, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, विशेष अतिथि श्री भगत सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, यादव समाज माननीय श्री राजू यादव, प्रदेश अध्यक्ष राजनैतिक प्रकोष्ठ, संरक्षक श्री सुकालु राम यदु, श्री जगतराम यादव एवं श्री आर. डी. यादव, इस कार्यक्रम को सफल बनानें के लिए श्री शत्रुघन यादव, श्री प्रीतम यादव, श्री घुरऊ यादव, श्री बैशाखू यादव, श्री मतवारी यादव, श्री नरेश यादव, श्री रामस्वरुप यादव, श्री परदेशी यादव, श्री शशिकांत यादव, मीडिया प्रभारी समाज के महिला, पुरुष एवं युवा साथी बड़ी संख्या में स्वाजातिबन्धु उपस्थित हुए ।









