मनोज कश्यप को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए जिला कार्यालय प्रभारी

बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष घनश्याम कौशिक ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कश्यप को जिला कार्यालय प्रभारी (बिलासपुर दक्षिण मंडल) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, विधायक अमर अग्रवाल और भाजपा बिलासपुर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सहमति से की गई है।

मनोज कश्यप पार्टी के एक पुराने और समर्पित सिपाही माने जाते हैं। संगठन में उनकी पकड़ और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह अहम पद दिया गया है। इससे पूर्व मनोज कश्यप किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे वार्ड प्रभारी के रूप में भी पूरी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। उनके इसी संगठनात्मक अनुभव का लाभ अब जिले को मिलेगा।

जिला अध्यक्ष घनश्याम कौशिक द्वारा जारी सूची में मनोज कश्यप के अलावा उपाध्यक्ष, महामंत्री और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई है। मनोज कश्यप की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और इष्टमित्रों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।

Advertisement

Related Articles