LIVE UPDATE

असत्य पर सत्य की जीत के उत्सव को श्री राम विजयादशमी के रूप में आयोजित करें : पुरन्दर मिश्रा

रायपुर। रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि परम्परानुसार कालांतर से यह रीत चली आई है कि हिन्दू कैलेण्डर अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। जिसे असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है परन्तु यह उत्सव रावण के वध का नहीं वरन् भगवान श्री राम जी के लंका विजय कर अयोध्या आगमन के उत्साह में मनाया जाता है।

इस हेतु इस वर्ष दशहरा पर्व को रावण दहन न करके श्री राम विजयादशमी के रूप में आयोजित करेंगे जैसे कि आप सबको विदित है कि वर्षों के बाद अयोध्या में हम सबके आराध्य भगवान रामलला जी के भव्य राम मंदिर की स्थापना हुई है। इस उत्साह को भव्यता देने एवं दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत स्वरूप भगवान श्री रामचंद्र जी के अयोध्या आगमन की खुशी में मनाएंगे।

श्री मिश्रा ने बताया की राजधानी रायपुर के डब्लू आर एस स्थित इस दशहरा मैदान में विगत 55 वर्षों से यह दशहरा उत्सव आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष भी बडे ही हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्री एवं समस्त मंत्रीगण, सासद, विधायकगण एवं आयोग/मंडल के अध्यक्ष, आयोजन समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। उक्त पर्व का मुख्य उद्देश्य बुराई से अच्छाई पर जीत हेतु रावण के स्वरूप का दहन कर समाज को एक संदेश देना है कि बुराई कितनी भी महान क्यों ना हो सत्य को पराजित नहीं कर सकती एवं एक दीन उसका अंत सुनिश्चित है।

साथ ही उन्होने उक्त प्रेसवार्ता में इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक सनातनी को शास्त्रों में उल्लेखित विधि विधान के अनुसार ही पर्वो और उत्सव को मनाना चाहिए और इस दिन को प्रभु श्री राम जी का विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए और प्रभु राम के जीवन से संदेशों को आत्मसात कर अपने जीवनकाल में बुराई के रास्ते को त्याग कर प्रभु श्री चन्द्र जी के राह को पनाना चाहिए ।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles