पुराने काँल रिकार्डिंग की धमकी देकर महिला का साथ किया दुष्कर्म , आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

462

रायपुर | रायगढ़ जिले में महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने महिला को पुराने काँल रिकार्डिंग की धमकी देकर महिला का साथ दुष्कर्म किया. जिसकी शिकायत महिला ने चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में की. जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी को युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले कई दिनों से उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आता था। महिला पति से झगड़ा होने के चलते मायके में रह रही थी। उस दौरान उसकी बात साहिल महंत नाम के युवक से होती रही। 9 जनवरी को मायके से रायगढ़ इलाज कराने आई थी, तो साहिल महंत कॉल कर लोकेशन पूछा और अस्पताल पहुंच गया। जिसके बाद महिला को कॉल रिकॉर्डिंग दिखाकर ब्लैकमेल किया और किसी मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने घटना की पूरी जानकारी अपने पति और परिवार वालों को दी। जिसके बाद आरोपी की शिकायत पुलिस थाने में की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

IMG 20240420 WA0009
पूरा देश राममय वातावरण के चलते प्रदेश में दिखा आभूषण उत्सव का नजारा