Raipur Breaking : रायपुर में मिली युवक की खून से लथपथ लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस



रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित खारून रेलवे कॉलोनी में गुरुवार की सुबह सनसनी फैल गई। यहां एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने सुबह-सुबह रेलवे कॉलोनी के भीतर युवक का शव जमीन पर पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
ये भी पढ़ें-Raipur Breaking : रायपुर में होली के दौरान 3 हत्याएं, अलग अलग क्षेत्रों में हुई वारदात, महिला और 2 नाबालिगों ने युवक को उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई है। वह शहर के चूना भट्टी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का बारिकी से मुआयना किया, जहां युवक के शव के पास जमीन पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं। शव की हालत और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने हत्या (Murder) की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति का सुराग मिल सके। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा और जांच को नई दिशा मिलेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है।











