LIVE UPDATE

Raipur Breaking : रायपुर में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का घर ध्वस्त, नगर निगम ने की कार्यवाही

रायपुर। रायपुर में 9 साल की बच्ची से रेप के आरोपी के अवैध निर्माण को नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया है। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65) ने 9 साल की बच्ची से लगातार 5 दिनों तक रेप किया था। आरोप है कि उसने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया और लगातार पांच दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

ये भी पढ़ें-रायपुर : ऑटो एक्सपो–2026: वाहन खरीदी पर आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट

 

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद नगर निगम ने आरोपी के अवैध मकान को जमींदोज कर दिया है।

क्या है पूरा मामला
अब्दुल अंसारी नाबालिग बच्ची से रेप का आरोपी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने 7 से 11 जनवरी के बीच अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कई बार अपने घर बुलाया और उससे दुष्कर्म किया।
12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी थी। चाची जब उसे नहलाने ले गई और दर्द की वजह पूछी, तब बच्ची ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

किसी को बताने पर मारने की धमकी दी
बच्ची ने बयान में बताया कि आरोपी गलत काम करने के बाद किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था, जिस वजह से वह डर के कारण चुप रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी का वीडियो भी सामने आया है।

नगर निगम ने भी लिया एक्शन
रेप के आरोपी के खिलाफ नगर निगम ने भी सख्त रुख अपनाया। उसके अवैध मकान को ध्वस्त करने के लिए नगर निगम ने बुलडोजर की कार्रवाई की है। इस संबंध में रायपुर की मेयर मीनल चौबे के निर्देश पर पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक आरोपी का मकान नगर निगम के नियमों के खिलाफ बनाया गया था।

16 जनवरी को मकान पर नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें तय समय के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए थे। तय अवधि में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद अब तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।

नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। अवैध निर्माण के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

देखें वीडियो

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles