LIVE UPDATE

Raipur Crime : महादेव घाट मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, लड़को के साथ मारपीट करने वाली लड़कियां अनैतिक व्यापार में संलिप्त 5 युवतियाँ गिरफ्तार, 3 फरार — मोबाइल चैट से खुला राज़

Raipur Crime : 5 जून की देर रात महादेव घाट विसर्जन कुण्ड के पास कुछ युवकों और युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी

Raipur Crime : रायपुर, 9 जून 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डीडी नगर थाना पुलिस ने अनैतिक व्यापार में संलिप्त 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही महादेव घाट स्थित विसर्जन कुण्ड में हुए विवाद के बाद शुरू हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद युवतियों की अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ हुआ।

ये भी पढ़ें –रायपुर : देर रात युवक-युवतियों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, मामला दर्ज

दिनांक 05 जून 2025 की देर रात 1 बजे, थाना डीडी नगर क्षेत्र के अंतर्गत महादेव घाट विसर्जन कुण्ड के पास कुछ युवकों और युवतियों के बीच झगड़े और मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके जांच पर उक्त घटना के प्रार्थियां के थाना उपस्थित आने पर मारपीट करने वाले लड़कों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस तथा दूसरे पक्ष के शिकायत पश्चात अपराध क्रमांक 233/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान घटना में सम्मिलित 05 लड़कियों को थाना बुलाकर पूछताछ किया तथा घटना का वायरल वीडियो की जांच हेतु मोबाईल चेक किया गया।

घटना में संलिप्त युवतियों के अनैतिक व्यापार में संलिप्तता के संबंध में पूर्व में प्राप्त गोपनीय सूचना की तस्दीकी हेतु मोबाईल चेक करने के दौरान वाट्सअप चेक करने पर इन सभी लड़कियों के मोबाईल से अनैतिक व्यापार में संलिप्तता होने के संबंध में फोटो एवं उनके साथ रेट लिखा हुआ चैटिंग मिला। विभिन्न ग्राहकों के साथ विभिन्न स्थानों पर भेजने के संबंध में चैटिंग एवं उनके साथ रेट लिखा हुआ मिला। उक्त घटना अनैतिक व्यापार से संबंधित होने का साक्ष्य सिद्ध पाये जाने से प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 237/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1656 के तहत कार्यवाही करते हुए 05 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 03 युवतियां फरार है। मामले में विवेचना जारी है।

प्रकरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर तथा राजेश देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक आईयीसूएडब्ल्यू श्रीमती रूचि वर्मा तथा थाना प्रभारी डीडी नगर के निर्देशन में थाना डीडी नगर स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनैतिक व्यापार करने वाली 05 युवतियों को गिरफ्तार किया जाकर सराहनीय कार्य किया गया।

उक्त प्रकरण में 08 युवतियों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें 05 युवतियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles