Raipur Crime : गूगल विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दर पर सीमेंट विक्रय के नाम से साइबर अपराध करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराध कारीत करने वालों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तार करने निर्देश दिया गया है। प्राप्त निर्देश अनुसार तकनीकी विश्लेषण, साक्ष्य संकलन कर रेड कार्यवाही की जा रही है। प्रार्थी भारत भूषण गुप्ता पिता अशोक कुमार गुप्ता उम्र 41 वर्ष पता अवंती विहार थाना तेलीबांधा रायपुर ने उनसे गूगल विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दर में अल्ट्राटेक कंपनी का सीमेंट दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर कुल 8.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराई थी।

 

ये भी पढ़ें – रायपुर : घर आने-जाने के विवाद में युवक की निर्मम हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

 

रिपोर्ट पर दिनांक 25/12/24 को अपराध क्रमांक 848/24 धारा 318(4) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना क्रम में अपराध में शामिल आरोपी सुजीत सिंह और अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अजय सिंह ठगी की रकम को सर्वप्रथम म्यूल बैंक खातों में जमा करवाता था उसके बाद अपने खातों में ट्रांसफर करता था। आरोपी सुजीत सिंह म्यूल बैंक खातों के ATM कार्ड का प्रयोग कर गुवाहाटी, सिलचर, अगरतला, पटना के अलग अलग स्थानों से रकम आहरण करता था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1 अजय सिंह पिता नत्थू सिंह उम्र 30 वर्ष पता रुखाला थाना छर्रा, अलीगढ़, उत्तरप्रदेश

2 सुजीत सिंह पिता नवल किशोर सिंह उम्र 43 वर्ष पता रामकृष्ण नगर, आदर्श विहार, पटना, बिहार

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles