Raipur : “मी एंड मां-2026” में नारी शक्ति और मातृत्व का भव्य सम्मान, दीपाक्षा जैन की अनूठी पहल
जैनम किड्स एकेडमी के आयोजन ने बनाई राष्ट्रीय स्तर पर पहचान, 128 माताएं और 10 संस्थाएं सम्मानित



रायपुर। राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित विमतारा हॉल में जैनम किड्स स्कूल एंड कोचिंग एकेडमी द्वारा आयोजित “मी एंड मां-2026 : नारी प्रेरणा सम्मान समारोह” भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने महिलाओं, मातृत्व और प्रतिभाओं को सम्मान देने का अनूठा संदेश दिया।
महज 6 महीनों में अपनी 4 शाखाएं स्थापित करने वाली संस्था की संस्थापक दीपाक्षा जैन के इस पहले बड़े आयोजन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, अभिभावक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, डॉ. वर्णिका शर्मा तथा छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता रहीं। वहीं कमलेश जैन और लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर 128 माताओं एवं 10 सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की प्रेरणा श्रीमती माया जैन रहीं। समारोह में बच्चों और मां-बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें डांस, टैलेंट राउंड और विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।
संस्था की संचालिका दीपाक्षा जैन ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य हर मां और महिला को वह सम्मान देना है, जिसकी वे वास्तविक हकदार हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह में शामिल नहीं हो पाने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से “सक्सेस पार्टी-2026” का आयोजन वृंदावन हॉल में किया गया, ताकि प्रत्येक प्रतिभागी का सम्मान पूर्ण रूप से हो सके।
कार्यक्रम में सुरेश सुखीजा, सुषमा तिवारी, कविता सिंह, सरिता जैन, आभा मिश्रा, अर्चना शर्मा, आरती साठे, सैयद सलमा, शुभा शुक्ला, प्रीति चौहान, प्रीति रानी और शकीला खान सहित कई गणमान्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन एंकर लक्ष्य और श्वेता ने किया।
विशेष बात यह रही कि पूरे आयोजन का चार कैमरों के माध्यम से यूट्यूब पर लाइव प्रसारण किया गया, जिससे कार्यक्रम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा। आयोजन में 250 से अधिक लोगों ने सहभागिता दर्ज कराई।
जैनम किड्स एकेडमी का 3 दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने डांस, आर्ट, चेस और क्रिएटिव एक्टिविटीज में दिखाई प्रतिभा
रायपुर में जैनम किड्स स्कूल एंड कोचिंग एकेडमी द्वारा 1 से 3 मई तक आयोजित 3 दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कैंप में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समर कैंप में डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्केचिंग, चेस, मेहंदी, बेसिक मेकअप, सिंगिंग सहित कई गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बच्चों के लिए फ्री बाल संस्कार क्लासेस का आयोजन भी किया गया, जिसमें नैतिक शिक्षा और भारतीय संस्कृति से जुड़ी जानकारियां दी गईं।
संस्था की संचालिका दीपाक्षा जैन ने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि जैनम एकेडमी बच्चों के लिए “ऑल इन वन लर्निंग सेंटर” के रूप में कार्य कर रही है, जहां पढ़ाई के साथ-साथ ब्रेन जिम, स्पोकन इंग्लिश, डांस, स्पोर्ट्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और क्रिएटिव एक्टिविटीज का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
संस्थान में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की कोचिंग सुविधा उपलब्ध है। साथ ही बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सांस्कृतिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अभिभावकों और प्रतिभागियों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक बताया।











