LIVE UPDATE

Raipur News : नगर निगम ने साहू नाश्ता सेंटर को किया सीलबंद

Raipur News : निगम ने जोन 1 के गोगांव में साहू नाश्ता सेंटर को सिंगल यूज प्लास्टिक और गन्दगी मिलने पर पंचनामा कर तत्काल किया सीलबंद

 

Raipur News : रायपुर आज नगर पालिक निगम रायपुर में प्राप्त गन्दगी सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार जोन 1 जोन कमिश्नर डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री सुमित कुमार तम्बोली सहित अन्य सम्बंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के गोगांव में साहू नाश्ता सेंटर की स्वच्छता व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किया गया.

 

ये भी पढ़ें-रायपुर : सार्वजनिक स्थान पर गांजा पी रहा युवक गिरफ्तार

 

निरीक्षण के दौरान स्थल पर भारी गन्दगी और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पानी पाउच मिला. जनशिकायत सही मिलने और पूर्व में कई बार समझाईश देने के बावजूद भी सिंगल यूज प्लास्टिक और गन्दगी मिलने पर जोन 1 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियमानुसार पंचनामा कार्यवाही कर तत्काल साहू नाश्ता सेंटर को ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles