Raipur News : अशोका बिरयानी के 2 कर्मचारियों की मौत

66
chhattisgarh prime time breaking news
Raipur News : अशोका बिरयानी के 2 कर्मचारियों की मौत

Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले अशोका बिरयानी होटल लाभंडी में एक दुखद घटना घटित हुई। अशोका बिरयानी सेंटर के गटर टैंक की सफाई के लिए दो कर्मचारियों को गटर में उतारा गया था। अज्ञात कारणों से, दोनों कर्मचारी गटर में फंस गए और उनकी मौत हो गई। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG Top Tourist Place : ये है छत्तीसगढ़ के मनोरम पर्यटन स्थल, गर्मियों की छुट्टियों में अवश्य करें इन जगहों की सैर

मृतकों की पहचान डेविड साहू 19 वर्ष, निवासी खामहरिया, जिला धमतरी, नीलकुमार पटेल, 30 वर्ष, निवासी खुटादरहा, जांजगीर, जिला जांजगीर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों को गटर टैंक की सफाई के लिए उतारा गया था। कुछ ही देर बाद, वे गटर में फंस गए और उन्हें बाहर निकालने में काफी मुश्किलें आईं। काफी प्रयासों के बाद, उन्हें गटर से बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत वी केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। जंहा डॉक्टरों ने दोनों कर्मचारियों को मृत घोषित कर दिया।

Raipur News : अशोका बिरयानी के 2 कर्मचारियों की मौत
Raipur News : अशोका बिरयानी के 2 कर्मचारियों की मौत
IMG 20240420 WA0009
रायपुर कलेक्टर ने दुकानों के संचालन को लेकर जारी किया संशोधित दिशा निर्देश