(चंदन जायसवाल, संवाददाता-कसडोल)
कसडोल। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कसडोल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 44 से दावेदारी कर रहे रोहित साहू विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगातार जनसंवाद कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे है।

रोहित साहू जनसंवाद के दौरान लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उनके समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने का प्रयास भी कर रहे हैं। वर्तमान में रोहित साहू सदस्य तेलघानी विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्ष तहसील साहू संघ पलारी, उपाध्यक्ष जिला कांग्रस कमेटी बलौदाबाज़ार एवं ग्राम पंचायत लेटरा के उपसरपंच है।
इस दौरान हेमकुमार साहू, बिहारी साहू, सुसील जायसवाल, सुरेंद्र साहू, लालजी साहू, लाला साहू, समारू साहू, आसवनी साहू, भारत सेठ, और अन्य कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी उनके साथ उपस्थित रहे।
