प्रगति ग्रीन संस्था ने किया 101 पौधों का वृक्षारोपण, ‘नया सवेरा समिति’ के सदस्य भी हुए शामिल


रायपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए प्रगति ग्रीन संस्था द्वारा आज भारतीय खाद्य निगम परिसर, मोवा (रायपुर) में 101 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में नया सवेरा जनकल्याण समिति छत्तीसगढ़ के सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।
ये भी पढ़ें – छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत, सांसद बृजमोहन की पहल पर रद्द ट्रेनों की पुनर्बहाली की घोषणा
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रगति समिति के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर और संगठन के मुख्य कार्यकर्ता विनय साहू ने किया। इनके साथ पार्षद श्री मोहन साहू एवं अन्य कर्मठ सदस्यों ने मिलकर वृक्षारोपण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।


वृक्षारोपण कार्य में प्रकाश राठौर , और विनय वैस की विशेष सहभागिता रही
नया सवेरा समिति से: लीना अजय साव, निर्मला साहू, भावना वाधेला, डॉ. राम प्रकाश साहू, शीतल पटेल, जीवन साहू, दीपक साहू, विष्णु प्रसाद साहू सहित अन्य सदस्य भी इस अभियान में सम्मिलित रहे।
यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण जागरूकता और हरित भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। सभी सदस्यों ने पौधों की देखरेख और संरक्षण का संकल्प भी लिया।