LIVE UPDATE

कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री निलुचंदन साहू बनीं जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री

चंदन जायसवाल : कसडोल। कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कसडोल निलुचंदन साहू को जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार-भाटापारा में महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में, कसडोल विधानसभा विधायक संदीप साहू एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे की अनुशंसा पर की गई।

निलुचंदन साहू लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही हैं। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नवनियुक्त महामंत्री निलुचंदन साहू ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगी तथा कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगी।

Related Articles