पुराने लॉलीपॉप को नये रैपर में पैक कर बेचने की कोशिश शैलेश नितिन त्रिवेदी



लखन हरवानी: बलौदाबाजार। कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा पुराने लॉलीपॉप को नये रैपर में पैक कर बेचने की कोशिश निरूपित करते हुए कहा है कि 2024-25 के बजट को ज्ञान, 2025-26 के बजट को गति और मंगलवार को पेश बजट को संकल्प नाम दिया गया है। 2025-26 के बजट में कृषक उन्नति योजना के तहत 10000 करोड़ की घोषणा हुई थी।
2026-27 के संकल्प बजट में फिर वही घोषणा दोहराई गई है। अगर 2025-26 में घोषित राशि सच में किसानों की उन्नति पर खर्च हुई होती तो किसान आत्माहत्या के लिए मजबूर नहीं होते, उन्हें धान बेचने के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ता। 2025-26 के बजट में किसानों के लिए 3500 करोड़ मुफ्त बिजली के नाम पर रखे गए। लेकिन दो साल में चार बार बिजली बिल बढ़ा दिए गए। 2025-26 के गति बजट में आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ का प्रावधान किया गया। लेकिन आज निजी अस्पताल आयुष्मान का नाम सुनते ही मरीजों को दरवाजे से लौटा देते हैं। जिसका कारण सरकार द्वारा निजी अस्पतालों का भुगतान रोका जाना है। सरकार हर साल बजट को नया नाम देती है, लेकिन जवाबदेही का नाम कभी नहीं लेती।









