LIVE UPDATE

युवा मोर्चा मंडल कसडोल के अध्यक्ष नियुक्त हुए शनि यादव

चंदन जायसवाल : कसडोल। कसडोल मंडल में युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी के तहत शनि यादव को युवा मोर्चा कसडोल मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

शनि यादव इससे पहले मंडल संयोजक एवं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

गौरतलब है कि शनि यादव विगत कई वर्षों से युवा मोर्चा कसडोल से जुड़े हुए हैं और संगठन को मजबूत बनाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles