LIVE UPDATE

साहित्य सृजन संस्थान की काव्य संध्या में श्रुति संघी की शानदार गीत प्रस्तुति

रायपुर। साहित्य सृजन संस्थान की 46 वीं मासिक काव्य संध्या वृंदावन हॉल में आयोजित हुई।कार्यक्रम में रायपुर सहित विभिन्न जिलों के कवि और शायर अपनी रचनाओं का पाठ कर जहां तालियां बटोरी वहीं गायिका श्रुति संघी जैन के गाए गीत ने पूरे हॉल में बैठे के श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस डॉ संजय अलंग एवं विशिष्ठ अतिथि धर्मराज महापात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन एवं अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा, ने की।।इस अवसर पर श्वेता शर्मा मोना सर्वश्रेष्ठ रचनाकार सम्मान,धर्मराज महापात्र समाज सेवा एवं श्रुति संघी को संगीत सेवा सम्मान उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा एवं सफल संचालन उमेश सोनी नयन द्वारा किया गया।
उपरोक्त जानकारी संस्था की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खरे मधु ने प्रदान की।

विज्ञापन

Related Articles