LIVE UPDATE

रायपुर एयरपोर्ट पर स्वामी ब्रह्मचारी रक्तांबर जी महाराज का भव्य स्वागत, 19 से 27 मार्च तक गुढ़ियारी मैदान में करेंगे आध्यात्मिक साधना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आज एक दिव्य और आध्यात्मिक क्षण देखने को मिला, जब रायपुर एयरपोर्ट पर परम पूज्य स्वामी ब्रह्मचारी संत शिरोमणि श्री 1008 ब्रह्मचारी रक्तांबर जी महाराज का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्री राम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीतांबर महाराज, प्रदेश अध्यक्ष श्री सोमनाथ साहू, जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र साहू, उपेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, जिला सचिव श्री देवेश देवांगन, जिला संयोजक प्रवेश साहू, प्रह्लाद देवांगन, कुलदीप साहू एवं राहुल साहू सहित अन्य श्रद्धालुओं ने स्वामी जी का पुष्पमालाओं के साथ भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गायक डॉ. लिलेश्वर सिन्हा भी अपनी टीम के साथ पारंपरिक छत्तीसगढ़ी सुंदर एवं मनोरम वेशभूषा में उपस्थित रहे और उन्होंने भी स्वामी जी का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार परम पूज्य स्वामी ब्रह्मचारी रक्तांबर जी महाराज 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) के गुढ़ियारी मैदान में मानव कल्याण के लिए कठोर साधना और विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान में लीन रहेंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी श्रद्धालु भक्तों से विनम्र निवेदन किया गया है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वामी जी के दिव्य दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles