गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार: प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

सिमगा। सिमगा थाना क्षेत्र से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक संगीन मामला सामने आया है, जहाँ एक शिक्षक पर अपनी ही नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान देवलाल साहू (52 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने का झांसा देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देता था।

 

ये भी पढ़ें –GST 2.0 का असर: वाहनों की कीमतों में भारी कटौती, जानिए मोबाइल-लैपटॉप की कीमतें क्यों नहीं घटीं?

 

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर को थाना सिमगा में एक स्कूल की नाबालिग छात्राओं के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल का शिक्षक देवलाल साहू उनकी बेटियों के साथ गलत हरकतें कर रहा है। शिक्षक, छात्राओं को उनके जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करने के बहाने उन्हें अपने पास बुलाता था और इसी दौरान उनके साथ छेड़छाड़ करता था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी ने कबूला जुर्म

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी शिक्षक देवलाल साहू को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं सका और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि वह प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर ही छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 बी और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं (9(G), 10, 11, 12(VI), 12) के तहत तीन अलग-अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं।

आरोपी देवलाल साहू, ग्राम बनसांकरा, थाना सिमगा का निवासी है। पुलिस ने आज, 21 सितंबर को उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles