आम जनता ने विकास उपाध्याय की कड़ी मेहनत की सराहना की और कहा कि पहली बार हम लोकसभा प्रत्याशी को घर-घर पहुंचते देख रहे हैं, विकास उपाध्याय ने शहीद भगत सिंह ब्लॉक में किया जनसंपर्क

41
आम जनता ने विकास उपाध्याय की कड़ी मेहनत की सराहना की और कहा कि पहली बार हम लोकसभा प्रत्याशी को घर-घर पहुंचते देख रहे हैं, विकास उपाध्याय ने शहीद भगत सिंह ब्लॉक में किया जनसंपर्क

रायपुर। रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने मंगलवार को पश्चिम विधानसभा के भगत सिंह ब्लॉक का दौरा किया। ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले माधव राव सप्रे वार्ड दीनदयाल उपाध्याय वार्ड ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड शहीद भगत सिंह वार्ड संत रवि दास वार्ड में जाकर जनसंपर्क किया इस दौरान उन्होंने वार्डों में घर-घर जाकर कांग्रेस का प्रचार किया। रायपुरा सरोना दीनदयाल के बाजारों में जाकर लोगों से वोट अपील की बस्तियों में पैदल-पैदल घूम कर कांग्रेस के लिए वोट मांगा, जगह-जगह सभाएं कर लोगों को संबोधित किया नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कांग्रेस की गारंटीयों के बारे में आम जनता को बताया साथ ही भाजपा सरकार के नाकामियों के कारण बढ़ती महंगाई से भी आम जनता को रूबरू कराया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वार्डों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली एवं घर-घर कांग्रेस की गारंटीयों को पहुंचने की बात कही आम जनता से चर्चा के दौरान लोगों ने विकास उपाध्याय की कड़ी मेहनत की सराहना भी की और कहा कि पहली बार हमने ऐसा लोकसभा प्रत्याशी देखा है जो घर-घर जाकर हर महिलाओं बुजुर्ग युवाओं से मुलाकात कर उनका समर्थन मांग रहे हैं, लोगो ने कहा की विधायक रहते जो उनके द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य किए गए थे जैसे कि सामाजिक भवन स्कूल तालाबों का सौंदर्यीकरण उद्यानों का विकास रोड नाली बिजली पानी सामुदायिक भवन जैसे किए गए विकास कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता ने उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से रायपुर लोकसभा के 23 लाख लोगों से प्रत्यक्ष रूप से मिलने का लक्ष्य है कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस की गारंटीयों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
इस दौरान उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ठाकुर पार्षद वीरेंद्र देवांगन रवि थॉमस करण शर्मा शरद अग्रवाल गौरी शंकर दुबे मन्नू बाजपेई बबीता नात्थानी संगीता दुबे सोहन शर्मा प्रगति वाजपेयी आरती उपाध्याय डेमेन्द्र यदु राजेश स्वामी योगेश दीक्षित कृष्णा नायक विनोद कश्यप संपत ठाकुर अजय निषाद सीतेंद्र ठाकुर सोम चक्रधारी आजाद वर्मा विष्णु साहू हार्मेश मानिक पम्मी चोपड़ा भूपेंद्र शेरगिल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20240420 WA0009
पेट्रोल पंप पर धमकाने और पथराव करने वाले चार आरोपी नकली बंदूक के साथ दो घंटे में गिरफ्तार