LIVE UPDATE

जनता को टोपी पहनाने का काम किया जा रहा है- विधानसभा अध्यक्ष सुर्यकांत वर्मा

लखन हरवानी: बलौदाबाजार। बलौदाबाजार विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष सुर्यकांत वर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने इस बजट से बड़ी उम्मीदें लगाई थी लेकिन प्रस्तुत बजट में पुरी तरह निराशाजनक साबित हुआ है। प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन बजट में युवाओं के लिए न तो पर्याप्त सरकारी भर्तियों की घोषणा है और न ही रोजगार सृजन की स्पष्ट योजना।

केवल घोषणाओं से काम नहीं चलेगा, जमीन पर परिणाम चाहिए। इस बजट में महंगाई के बारे में कुछ कहा ही नहीं गया गैस सिलेंडर को 500 रुपए करने की बात करते हैं पर उसके लिये भी कुछ नहीं किया गया बस जनता को टोपी पहनाने का काम किया जा रहा है ।अभी कुछ महीनों से डी.एड के स्टूडेंट अपने हक के लिए आवाज़ उठा रहे हैं लेकिन सरकार अपने धुन में मस्त मगन है इनके लिए भी कुछ नहीं किया गया यह बजट आंकड़ों का खेल है, लेकिन जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं है। प्रदेश की जनता को वादे नहीं, परिणाम चाहिए।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles