धरती आबा बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि मनाई, दी गई श्रद्धांजलि



चंदन जायसवाल
कसडोल,,, आदिवासी कांग्रेस के आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के आदेश से जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष विशाल ध्रुव के नेतृत्व में कसडोल विकासखंड के बार वनांचल क्षेत्र के ग्राम बारनवापारा में आदिवासी जननायक धरती आबा क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की 126 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम शहीद वीरनारायण की जन्मभूमि कर्मभूमि में भी हुआ। इस दौरान जननायक बिरसा मुंडा अमर रहे, अमर रहे के नारे लगाए गए।




कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा को आदिवासी अस्मिता का प्रतीक बताते कहा गया कि धरती आबा का जीवन जल, जंगल, जमीन, स्वाभिमान, जनअधिकारों की रक्षा के संघर्ष का प्रतीक है। उनके विचार, उनका बलिदान आज भी समाज को न्याय, आत्मसम्मान, अधिकारों के लिए प्रेरित करते हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रमुख सदस्य शामिल हुए। जिला आदिवासी कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री विकास पैकरा, जिला सचिव संजीव ठाकुर, सोनाखान ब्लॉक अध्यक्ष भीखम ठाकुर, मीडिया प्रभारी निरेंद्र पैकरा, बलवंत ध्रुव, संपत ठाकुर, सोन सिंह ठाकुर, धरमलाल रात्रि, सोन सिंह ठाकुर, अजय यादव, धनेंद्र नेताम, युवराज नेताम, दिनेश ठाकुर, रामनाथ ध्रुव, सुखचंद नागेश, दीवान राजकुमार दीवान, विजय पैकरा, भारत लाल दीवान, नेमीचंद









